रैपर Rahul Fazilpuria ने खुद पर हुए हमले को लेकर दिया बयान

Written by

in

मुंबई: लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल फेम हरियाणवी सिंगर और रैपर फाजिलपुरिया इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। गुरुग्राम में उनके ऊपर पिछले हफ्ते फायरिंग की गई थी। इस फायरिंग में वह बाल-बाल बचे थे। अब इस हमले के बाद एक हफ्ते बाद राहुल ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने राहुल पर हुए हमले को लेकर खुलकर बात की।

उन्होंने मीडिया से इस बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी गोली चलाने वालों से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही थी। राहुल ने कहा कि – उस दिन मैं गांव जा रहा था अचानक किसी गाड़ी ने कट मारकर रास्ता रोका। मैंने देखा तो उन लड़कों के हाथ में पिस्टल थी और उन्होंने फायरिंग शुरु कर दी। गोली चलाने वालों से कोई निजी दुश्मनी नहीं थी साथ ही जिन 3 लोगों के नाम (सुनील सरधानिया, दीपक नांदल और इंद्रजीत यादव) सामने आए हैं उनसे भी न मेरी न दोस्ती है ना दुश्मनी।

5 करोड़ रुपये के लेनदेन मामले पर राहुल ने कहा कि – मेरे स्टार बनने में टी-सीरिज जैसे बड़े लेबल्स का हाथ, करोड़ों की पेमेंट उनके अकाउंट में आई है वो हिसाब भेज दें यदि मैं देनदार हूं तो मैं दे दूंगा यदि वो हैं तो वो दे दें। किसी ने पैसे को लेकर कोई धमकी नहीं दी थी। सिद्धू मूसेवाला की घटना के समय मैंने सवाल उठाए थे तभी से कुछ लोग मुझसे नाराज हैं।

सिक्योरिटी हटाने के मामले पर उन्होंने कहा कि – जब ये हटी तो सोचा लाइसेंस लेकर खुद बंदूक रख लूं। म्यूजिक इंडस्ट्री को टारगेट किया जा रहा है साथ ही एक नया तरीका चल पड़ा है। पहले गोली चलाओ फिर पैसे मांगो इससे पुलिस को लगेगा आपसी लेन-देन का मामला है। फाजिलपुरिया ने ये भी बताया है कि उन्हें हमले से पहले फोन पर धमकी मिली थी जो पंजाबी भाषा में थी।

उन्हें कहा गया था कि घर-परिवार की जानकारी है पैसे का इंतजाम करो। वो नाम मैंने पुलिस को बताया दिया है मीडिया में उजागर वहीं करना चाहता। बस यही कहूंगा कि म्यूजिक इंडस्ट्री को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। ये विदेश भागकर पैसा कमाने का नया तरीका अपनाया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *