Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा कर्मचारियों की यूनियनों के साथ बैठकें, दिए ये निर्देश
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा कर्मचारियों की यूनियनों के साथ बैठकें, दिए ये निर्देश

Mahabir
Last updated: January 9, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए गठित वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) पर आधारित कैबिनेट सब-कमेटी ने आज मेरीटोरियस टीचर्स यूनियन, 3704 अध्यापक यूनियन, डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट, पुरानी पेंशन प्राप्ति मोर्चा, खेतीबाडी विद्यार्थी एसोसिएशन और आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ क्रमबद्ध बैठकें कीं।

Contents
  • समस्याओं पर विशेष ध्यान दे रही
  • दिए ये निर्देश
  • ये रहें उपस्थित

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

बैठक के दौरान मेरीटोरियस टीचर्स यूनियन के प्रतिनिधियों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में मेरीटोरियस स्कूलों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और अपनी मांगें व मुद्दे प्रस्तुत किए। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कैबिनेट सब-कमेटी की ओर से शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि इन अध्यापकों की सेवाओं को नियमित करने के लिए गठित अधिकारी समिति के माध्यम से विचार किया जाए।

Punjab Cabinet Sub-Committee holds fruitful meetings with employees unions
Punjab Cabinet Sub-Committee holds fruitful meetings with employees unions

समस्याओं पर विशेष ध्यान दे रही

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यूनियन की वित्तीय मांगों से संबंधित रिपोर्ट तैयार करके वित्त विभाग को भेजी जाए। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यूनियन को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बेहतरीन सेवाएं दे रहे कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं पर विशेष ध्यान दे रही है।

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के साथ बैठक के दौरान कैबिनेट सब-कमेटी ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि फ्रंट द्वारा उठाए गए उन मुद्दों पर, जो इस समय अदालत में लंबित हैं या कानूनी बाधाओं का सामना कर सकते हैं, एडवोकेट जनरल कार्यालय से कानूनी राय ली जाए। फ्रंट द्वारा उठाए गए वित्तीय मुद्दों पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आश्वासन दिया कि वित्त विभाग द्वारा इन मामलों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। ‘3704 अध्यापक यूनियन’ द्वारा उठाए गए मुद्दों के लिए कैबिनेट सब-कमेटी ने शिक्षा विभाग को यूनियन के साथ बैठक करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

Kuldeep Singh Dhaliwal
Kuldeep Singh Dhaliwal

दिए ये निर्देश

खेती बाडी विद्यार्थी एसोसिएशन ने मांग की कि स्कूलों में कृषि को अनिवार्य विषय बनाया जाए। कैबिनेट सब-कमेटी ने शिक्षा विभाग को यह मामला विषय विशेषज्ञ समिति के पास भेजने को कहा। इसके अलावा, कैबिनेट सब-कमेटी ने शिक्षा विभाग को कृषि को कौशल आधारित पाठ्यक्रमों में शामिल करने पर विचार करने के निर्देश दिए हैं।

पुरानी पेंशन प्राप्ति मोर्चा ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को पुनः शुरू करने का मुद्दा उठाया। कमेटी ने मोर्चे को बताया कि पंजाब सरकार द्वारा गठित अधिकारियों की कमेटी इस संबंध में उचित निर्णय लेने के लिए लगातार बैठकें कर रही है। वित्त विभाग के अधिकारियों ने कैबिनेट सब-कमेटी को सूचित किया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नई पेंशन योजना, ‘यूनिफाइड पेंशन स्कीम’, पर विस्तृत दिशा-निर्देश प्राप्त होने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

ये रहें उपस्थित

आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन द्वारा उठाए गए ग्रेच्युटी के मुद्दे के संबंध में कैबिनेट सब-कमेटी ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग को कानूनी सलाह लेने के बाद मामला वित्त विभाग को भेजने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार से संबंधित मांगों के लिए कैबिनेट सब-कमेटी ने विभाग को निर्देश दिया कि इन मुद्दों के समाधान के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा जाए। कुछ आंगनवाड़ी केंद्रों को प्राथमिक स्कूलों में समायोजित करने के कारण उत्पन्न समस्याओं के संबंध में कैबिनेट सब-कमेटी ने विभागों को शिक्षा विभाग के साथ बैठक कर इन मुद्दों का समाधान करने के लिए कहा।

आज की बैठक में मेरीटोरियस टीचर्स यूनियन से डॉ. टीना, डॉ. अजय, बूटा सिंह और अशप्रीत कौर; डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट से विक्रम देव सिंह, महिंदर कौरियांवाली, गुरप्यार कोटली, राजीव बरनाला और सुखदेव सिंह डांसीवाल; 3704 अध्यापक यूनियन से हरजिंदर सिंह, यादविंदर सिंह और चरणजीत सिंह; खेतीबाडी विद्यार्थी एसोसिएशन से अंग्रेज सिंह और आकाशदीप; पुरानी पेंशन प्राप्ति मोर्चा से गुरजंट सिंह कोकरी, तहल सिंह सराभा और रणदीप सिंह; और आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन से ऊषा रानी और गुरमीत कौर उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Firing In Punjab: पंजाब में इस नेता के घर के बाहर गोलीबारी, परिवार में भय का माहौल
Next Article Punjab News: हाईवे पर एक्सीडेंट, प्रशासन की बड़ी गलती आई सामने
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.