Punjab News: अवैध शराब की पेटियों सहित व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः राज्य में बह रहे नशे के छठे दरिया को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा अभियान चलाया गया। इस अभियान को युद्ध नशे के विरुद्ध नाम दिया गया। इसी के साथ पंजाब पुलिस द्वारा कई अभियान चलाए जा रहे हैं और नशा तस्करों को सलाखों के पीछे धकेला जा रहा है। साथ ही शराब माफिया पर नकेल कसने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।

इसकी वजह पंजाब में अवैध शराब की तस्करी है और इसी के चलते पठानकोट पुलिस को एक बार फिर कामयाबी मिली। पुलिस ने 3 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस संबंध में जब पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें गोपनीय सूचना मिली थी कि पठानकोट के मिशन रोड पर एक व्यक्ति अवैध शराब का धंधा कर रहा है।

जिसके बाद उन्होंने आबकारी विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी की दुकान पर दस्तक दी और जब तलाशी ली गई तो वहां से 3 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है कि उसके साथ इस धंधे में और कौन-कौन शामिल है और यह अवैध शराब कहां से आती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *