Punjab News: जमीन की निशानदेही के लिए पहुंचे जिला एवं पुलिस प्रशासन, कई किसान नेताओं को किया राउंडअप, देखें वीडियो

Written by

in

पटियालाः जिले के नजदीक गांव जालां में पिछले कई महीनों से किसान यूनियन उगराहां और अन्य भाईचारे संगठनों द्वारा दिन-रात मोर्चा लगाया हुआ था। ये लोग बाईपास निर्माण के दौरान जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे थे। आज सुबह ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और कार्रवाई करते हुए किसान यूनियन उगराहां के जिला अध्यक्ष जसविंदर सिंह बरास और महिला किसान नेता मन्दीप कौर बारन को गिरफ्तार कर लिया।

इनके साथ दो बसों में सवार कई किसान महिलाएं और किसानों को भी पुलिस अज्ञात स्थानों पर ले गई है। वर्तमान समय में प्रशासन बड़ी तेजी से लाई गई मशीनरी की मदद से निशानदेही कर रहा है। किसान नेता बलराज जोशी के अनुसार जिस स्थान पर निशानदेही की जा रही है, वहां वर्तमान में किसानों द्वारा जौ की फसल बोई गई है। उन्होंने बताया कि सूचना के अनुसार मौके से पकड़े गए किसानों और महिलाओं को गाजियाबाद पुलिस चौकी एवं विभिन्न अन्य थानों में रखा गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *