Jalandhar News: दोमोरिया पुल पर लुटेरों ने किया 2 लोगों पर हमला, नगदी छीनकर हुए फरार

जालंधर, ENS: महानगर में आए दिन लूट की वारदाते सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला दोमोरिया पुल के नजदीक लूट की वारदात का सामने आया है। जहां देर रात लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि 6 लुटेरों ने दोमोरिया पुल के नजदीक 2 लोगों को रोका तथा हथियार के बल पर नगदी और फोन छीनकर फरार हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि लुटेरों ने पहले दोनों पर हमला करके घायल कर दिया है। जिसमें एक युवक के सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। घायल दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि दोमोरिया पुल इलाका जोकि वैसे ही शहर का संवेदनशील इलाका माना जाता है और अकसर यहां पर चोर लुटेरे सक्रिय रहते हैं।

देर रात हुई वारदात के बाद लोगों में और भय का माहौल पनप गया है। पिछले कुछ दिनों से शहर में लुटेरे पूरी तरह से सक्रिय हुए पड़े हैं और आए दिन किसी न किसी वारदात को अंजाम देकर रफू चक्कर हो जाते हैं। पुलिस से बेखौफ लुटेरे सरेआम लोगों की राह रोककर उन्हें निशाना बनाते हैं तथा पैसे या अन्य सामान छीनकर फरार हो जाते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *