Jalandhar News: ‘युद्ध नशे के विरुद्ध अधीन कमिश्नरेट पुलिस ने की छापेमारी, 6 गिरफ्तार

27.5 ग्राम हेरोइन और 80 नशीले कैप्सूल बरामद

जालंधर (ens): पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए नशा विरोधी अभियान ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर नशा तस्करी से जुड़े 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि इस अभियान के दौरान पुलिस ने 27.5 ग्राम हेरोइन और 80 नशीले कैप्सूल बरामद किए और एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 4 एफ.आई.आर. दर्ज की गई। पुलिस नशे के जाल में फंसे लोगों के पुनर्वास के लिए भी ठोस कदम उठा रही है।

इस पहल के तहत 12 नशे के आदी लोगों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों में भर्ती करवाया गया है, ताकि उन्हें उचित उपचार में पूरी सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने नागरिकों से नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की और कहा कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दी जाए। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *