Jalandhar News: मेन बाजार में तस्कर के घर पर प्रशासन ने की कार्रवाई, देखें Live

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं आज नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा रैणक बाजार के पक्का बाग में स्थित तस्कर के घर पर कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को धवस्त किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम प्रशासन द्वारा कई बार व्यक्ति को नोटिस दिए गए, लेकिन संतोषजनक जवाब ना मिलने के कारण आज पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर घर पर कार्रवाई की जा रही है। व्यक्ति की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ स्वामी निवासी पक्का बाग के रूप में हुई है।

वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त हरविंदर सिंह उर्फ स्वामी एक तस्कर है। हरविंदर सिंह पर एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 18 पर्चे दर्ज है। आज वह नगर निगम प्रशासन की अगुवाई में तस्कर के घर पर कार्रवाई को लेकर पहुंचे है, ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो सके। नगर निगम अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा पहले ही घर को खाली करवा लिया गया था। ऐसे में कार्रवाई के दौरान घर पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *