Jalandhar News: गणतंत्र दिवस को लेकर DC Himanshu Aggarwal ने जारी किए निर्देश

जालंधर, ENS: गणतंत्र दिवस मौके 26 जनवरी को स्थानीय गुरू गोबिन्द सिंह स्टेडियम में करवाए जाने वाले जिला स्तरीय समागम को लेकर रिहर्सल करवाई जा रही है। दरअसल, जालंधर में गणंतत्र दिवस पर पंजाब के नवीन एंव नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोत, छपाई एंव लेखन सामग्री मंत्री अमन अरोड़ा राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज स्थानीय गुरू गोबिन्द सिंह स्टेडियम में ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समागम की चल रही रिहर्सल का जायज़ा लेने पहुंचे।

जहां भागीदार स्कूलों के विद्यार्थियों एंव उनके अध्यापकों को डीसी ने जरूरी निर्देश दिए। डा.अग्रवाल ने बताया कि ज़िला स्तरीय समागम दौरान आईटीबीपी, पंजाब पुलिस ( पुरुष और महिला), पंजाब होमगार्ड, एनसीसी लड़के और लड़कियों की टुकड़ियां द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया जाएगा। इस बाद अलग- अलग विभागों की प्राप्तियां को दिखाती झांकिया निकाली जाएंगी। अलग- अलग स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा पीटी शो के इलावा एसडी फुल्लरवान स्कूल, पुलिस डीएवी स्कूल, डिप्स सुरानुस्सी, इनोसैंट हार्ट स्कूल, न्यू सेंट सोलजर स्कूल, रेड क्रास स्कूल फार डैफ्फ एंड डंब, मानव सहयोग स्कूल, एपीजे स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति की भावना वाले सांस्कृतिक नमूनें पेश किए जाएगे।

डा.अग्रवाल ने बताया कि ज़िला स्तरीय समागम दौरान स्वतंत्रता संग्रामियों के इलावा अलग- अलग क्षेत्रों में नाम कमाने वाली शख़्सियतों और अलग- अलग विभागों की बढ़िया कारगुज़ारी दिखाने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ज़िला स्तरीय समागम को उचित ढंग से पूरा करने के लिए सिविल और पुलिस प्रशासन द्वारा पुख़्ता प्रबंध यकीनी बनाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र दिन को देश भक्ति की भावना और उत्साह के साथ मनाने के लिए प्रत्येक संभव यत्न किए जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *