Jalandhar News: घर में आग लगने से सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

दमकल कर्मियों के खिलाफ लोगों में रोष

जालंधर, ENS: महानगर के मिठापुर इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है। जहां अलीपुर गांव में देर रात एक घर में भयानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मकान मालिक द्वारा दमकल विभाग को दी गई। लोगों में रोष पाया जा रहा हैकि घटना की सूचना मिलने के बाद एक घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लोगों का कहना है कि जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक लोगों की मदद से ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। इस मौके पर रोष जाहिर करते हुए घर के सदस्य सनी ने कहा कि लगभग 10 बजे घर में आग लगी थी। घटना के दौरान सभी सदस्य घर में ही मौजूद थे। उन्होंने कहा कि विभाग को सूचना देने के एक घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि घर के सदस्यों और इलाके के लोगों ने पानी की बाल्टियों से आग पर खुद ही काबू पाया। उन्होंने कहा कि यदि दमकल विभाग की गाड़ियां समय पर पहुंचती तो शायद लाखों का नुकसान होने से बचाया जा सकता था। सनी के अनुसार आग लगने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *