जालंधर, ENS: नकोदर के मोहल्ला गुरु नानक पुरा में घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में घर में रखा फर्नीचर और अन्य सामान नष्ट हो गया। मामले की जानकारी देते हुए हरजीत सिंह पुत्र अर्जन सिंह ने बताया कि घर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड कर्मियों के अनुसार आग लगने से घर के एक कमरे का फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गया, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड के कर्मी ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है।

Leave a Reply