Jalandhar News: लूटेरों ने किरपानों से हमला कर लूटे 20 हजार और 2 मोबाइल

जालंधरः लुटेरों ने एक प्रवासी व्यक्ति को घेरकर उस पर किरपानों से हमला कर 20 हजार और 2 मोबाइल फोन लूट लिए। घटना सोमवार देर रात काजी मंडी रोड की है। वारदात वाली जगह पर खून से लथपथ पड़े सुबोध पासवान निवासी मोहल्ला अजीत नगर नजदीक श्री दुर्गा मंदिर के बारे में उसके साथी ने परिवार को सूचित किया और उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने के मुताबिक उसके सिर व पीठ पर किरपानों से वार किए गए हैं।

पीड़ित सुबोध ने बताया कि वह ढन्न मोहल्ला में शिव शक्ति इंटरप्राइजेज पर ड्राइविंग का काम करता है। रात को 10.30 बजे अपने एक और साथी के साथ दोमोरिया पुल से काजी मंडी रोड पर जा रहा था। रास्ते में पहले ही 2 मोटरसाइकिलों पर 6 व्यक्ति खड़े थे, जिनके हाथों में किरपानों के अलावा अन्य तेजधार हथियार भी थे। उन्होंने उस पर जानलेवा करते उसकी जेब से Q17 हजार व मोबाइल निकाल लिया और साथी से भी करीब 3 हजार व उसका भी मोबाइल फोन छीन लिया। लिखित शिकायत थाना रामा मंडी की पुलिस को दे दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *