Jalandhar News: सदिंग्ध परिस्थितियों में लापता 11 वर्षीय बच्चा हुआ बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर के पास वच्छोवाल गांव में 11 वर्षीय बच्चा 3 अगस्त को लापता हो गया था। लापता युवक की पहचान लालू उर्फ लड्डू के रूप में हुई है। घटना के दौरान बच्चे के माता-पिता किसी निजी फैक्टरी में काम पर गए हुए थे। मामले की जानकारी देते हुए लड्डू के पिता गब्बर ने बताया कि लड्डू उनके पास से कुछ सामान लेने गया था और फिर वापिस नहीं आया। जिसके बाद घटना की शिकायत पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरों और लोगों की मदद से बच्चे को ढूंढने के लिए फिल्लौर से लेकर लुधियाना तक जांच की।

जिसके बाद 48 घंटों में बच्चे को ढूंढकर परिवार के हवाले किया गया। बच्चे के परिवार के सदस्यों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। थाना फिल्लौर के इंचार्ज संजीव ने मामले की जानकारी दी। थाना इंचार्ज ने बताया कि लोगों की मदद और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चे को लुधियाना से बरामद किया गया। बच्चे को सकुशल परिवार के हवाले कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *