National Handloom Day: Handcraft को सपोर्ट करती हैं ये एक्ट्रेस, हैंडलूम साड़ियों में आ चुकी हैं नजर

Written by

in

नई दिल्ली: हर साल भारत में 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश की समृद्ध हथकरघा परंपरा को समर्पित होता है। इस दिन देश के कारीगरों के अद्भुत कौशल को सलाम किया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2015 में हुई थी। भारत सरकार के द्वारा भारत के बुनकरों और हथकरघा क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए इसकी शुरुआत हुई थी। हैंडलूम और टेक्सटाइल उद्योग के द्वारा हर साल यह दिन बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसे में आज इस दिन के मौके पर आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जो हैंडलूम और भारतीय हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा दे रही हैं। ये एक्ट्रेस न सिर्फ हैंडलूम पहनती हैं बल्कि कारीगरों और सस्टेनेबल फैशन का भी खुलकर सपोर्ट करती हैं।

ऋचा चड्ढा

ऋचा चड्ढा ने अपने पति अली फजल के साथ मिलकर इहाब नाम से एक लेबल भी शुरु किया है। यह खासतौर पर चिकनकारी के आर्टिजन के साथ काम करता है। ये पहल न सिर्फ पुराने हुनर को जिंदा रखती है बल्कि वीवर को रेस्पेक्टेबल रोजगार भी देती है। ऋचा का मानना है कि असली स्टाइल वही है जो सोच-समझकर चुना गया हो।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by ali fazal (@alifazal9)

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट भी कई बार ऐसी साड़ियों में नजर आ चुकी है। वह चंदेरी और जमदानी जैसी हैंडलूम साड़ियां भी पहन चुकी हैं। उनका मानना है कि सस्टेनेबल फैशन एक जिम्मेदारी है ट्रैंड नही।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

सई मंजरेकर

एक्ट्रेस सई मंजरेकर भी अपने आउटफिट्स और सोशल मीडिया से लेकर क्राफ्टमैन और हैंडलूम को सपोर्ट करती हैं और अपने साथ यंग ऑडियंस को भी जोड़ती हैं।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Saiee M Manjrekar (@saieemmanjrekar)

जाह्नवी कपूर

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी कई बार ट्रैडिशनल साड़ियों में नजर आ चुकी हैं। वह भी यंग जनरेशन को सस्टेनेबल फैशन अपनाने के लिए मोटिवेट करती हुई दिखती हैँ।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

2015 में हुई थी शुरुआत

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस को मनाने की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने 7 अगस्त को इस दिन को मनाने के तौर पर घोषित किया था। नेशनल हैंडलूम डे 1905 के स्वदेशी आंदोलन की याद दिलाता है। जब भारतीयों ने विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार किया था और हथकरघा उद्योग को बढ़ावा दिया था।

इसलिए मनाते हैं यह दिन

यह दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी उद्योगों खासतौर पर हथकरघा बुनाई को प्रोत्साहित करना और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना था। इसके साथ ही यह दिन भारत की सांस्कृतिक विरासत को संजोने का मौका भी देता है।

थीम

नेशनल हैंडलूम डे की एक खास थीम रखी जाती है। इस बार की थीम है DREAM IT, DO IT यह थीम देश के हथकरघा क्षेत्र को वैश्विक पहचान दिलवाने पर जोर देती है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *