Punjab News: आज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Written by

in

मोहालीः पंजाब के कई जिलों में लगातार कुछ दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। दरअसल, हिमाचल से लगने वाले जिलों में इस बार ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब में सोमवार से 4 दिनों तक भारी वर्षा हो सकती है। 16 अगस्त के बाद मौसम साफ होगा।लेकिन पिछले 10 दिनों में बारिश कम हुई थी, लेकिन इस हफ्ते तीन दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है।

मौसम केंद्र के अनुसार कल कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान थोड़ा बढ़कर औसतन 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। फिर भी तापमान सामान्य के आसपास ही है। सबसे ज्यादा पारा फरीदकोट में 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पठानकोट में सबसे अधिक 26.0 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

जबकि चंडीगढ़ में 2.8 मिलीमीटर, अमृतसर में 2.2 मिलीमीटर, लुधियाना में 1.4 मिलीमीटर, पटियाला में 0.5 मिलीमीटर, होशियारपुर में 10.7 मिलीमीटर, रोपड़ में 1.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। फरीदकोट को छोड़कर पंजाब के सभी जिलों में दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। जबकि फरीदकोट में तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *