Punjab News: डिजिटल अरेस्ट करके 92 करोड़ की ठगी मामले में 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

310 बैंक खातों को फ्रीज करने की तैयारी शुरू

मोहालीः साइबर क्राइम पुलिस 92 करोड़ की राष्ट्रीय स्तर की ठगी का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरमन दीप सिंह ने बताया कि साइबर पुलिस द्वारा तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात सहित कई राज्यों में संयुक्त छापेमारी कर डिजिटल अरेस्ट मामले में शामिल 2 गिरोहों के 10 सदस्यों की पहचान की गई थी। जिनमें से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक गिरोह के 4 और दूसरे गिरोह से 2 आरोपी गिरफ्तार किए है। आरोपी दुबई से हवाले के जरिए पैसों का लेन-देन कर रहे थे। आरोपियों का एक गैंग होंगकोंग और दूसरा कंबोडिया से चल रहा था। आरोपियों में एक मुंबई और वडोदरा जेल में बंद है, जिन्हें प्रोडक्श वारंट पर लाया जाएगा। पुलिस जांच में सामने आया है कि उक्त आरोपियों द्वारा मोहाली में 3 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने कहा कि देश भर में उक्त गिरोह द्वारा ठगी करने की बात करें तो उसमें 92 करोड़ रुपये की ठगी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के 310 बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने अब तक 6 कॉल सेंटरों का पर्दाफाश करते हुए 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से 30 लैपटॉप, 159 मोबाइल फोन, 169 सिम कार्ड, 127 बैंक एटीएम कार्ड और 108 बैंक खाते बरामद किए गए हैं। वहीं हनी ट्रैप मामले में 3 दोषियों को गिरफ्तार किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *