क्या Bigg Boss 19 में नजर आएंगे ‘Naagin’ फेम Sharad Malhotra, एक्टर ने खुद तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड: बिग-बॉस 19 को लेकर कई तरह के अपडेट्स सामने आ रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी फैंस शो को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी चर्चा शुरु हो चुकी है। इसी में एक नाम ‘नागिन-5’ फेम एक्टर शरद मल्हौत्रा का भी सामने आया है। इन सब अफवाहों पर अब एक्टर ने खुद ही चुप्पी तोड़ी है।
अभी तक बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। ये शो 24 अगस्त को शुरु होगा। शो का पहला एपिसोड जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा और बाद में इसका एक एपिसोड कलर्स टीवी पर रिलीज होगा। एक मीडिया चैनल के साथ बात करते हुए शरद मल्हौत्रा ने बताया कि – ‘मैं हमेशा कहता हूं कि मुझे बिग बॉस देखना बहुत पसंद है जब भी कभी मुझे ऐसा लगा कि मेरे फैंस को जानने की जरुरत है कि मैं जा रहा हूं या नहीं तो सबसे पहले मैं उन्हें बताऊंगा लेकिन अभी मैं थोड़ा बिजी हूं मेरे कुछ शूट्स चल रहे हैं। यदि अभी मुझे लगा कि मुझे उस घर का हिस्सा बनना चाहिए तो मैं सबसे पहले आप लोगों को ही बताऊंगा’। बिग बॉस 19 में पार्टिसिपेट करने की खबरों पर भी एक्टर ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि – ‘ये सुना था मैंने और मुझे नहीं पता कहां से बज आया और कौन लेकर आता है? यदि मुझे लगा कि मुझे बिग बॉस में जाना चाहिए तो सबसे पहले आप को ही बताऊंगा’।
Leave a Reply