Jalandhar News: आज पुलिस कमिश्नर दफ्तर में पेश होंगे R-Nait और Gurlej Akhtar

जालंधर, ENS: पंजाबी गायकों द्वारा विवादित गानों को लेकर एक बार फिर से मुद्दा गरमाना शुरू हो गया है। हाल ही में यो यो हनी सिंह और करण औजला के गानों को लेकर मामला महिला आयोग के पास पहुंचा था। इसके बाद दोनों गायको ने विदेश में होने का हवाला देखकर फोन के जरिए महिला आयोग चेयरपर्सन राज लाली से माफी मांगी थी।

वहीं अब गायक आर नेत और गायिका गुरलेज अख्तर के गाने “315” को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस गाने पर पहले पुलिस में शिकायत हुई थी। ऐसे में 16 अगस्त यानी आज दोनों दोपहर 12 बजे पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में पेश होंगे। दरअसल, दोनों गायकों को लेकर उनकी शिकायत जालंधर के भाजपा पंजाब ट्रेड सेल के डिप्टी कनवीनर अरविंद सिंह ने की थी।

शिकायत में कहा गया है कि ऐसे गाने जो हिंसा, अवैध हथियारों और अपराध को बढ़ावा देते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, “315” जैसे गाने पंजाब सरकार की आचार संहिता का उल्लंघन करते हैं और युवाओं को गलत दिशा में ले जा सकते हैं, जिससे समाज में डर और हिंसा का माहौल बनता है।

करीब 3 मिनट 7 सेकेंड लंबे इस गाने में पंजाबी मॉडल भाना सिद्धू को हथियारों के साथ एक्टिंग करते दिखाया गया है। गाने के बोल में 1980 में बनी 315 बोर गन का जिक्र है। इसे यूट्यूब पर अब तक 3.9 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *