Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: अमेरिकी सेना के विमान पर जंजीरों में बंधे भारतीयों को ‘देश निकाला’ देकर ट्रंप ने मोदी को ‘तोहफा’ दिया
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: अमेरिकी सेना के विमान पर जंजीरों में बंधे भारतीयों को ‘देश निकाला’ देकर ट्रंप ने मोदी को ‘तोहफा’ दिया

Mahabir
Last updated: February 15, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी दी कि डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर आने वाले विमानों को बार-बार इस पवित्र धरती पर उतार कर पवित्र नगरी अमृतसर को ‘नजरबंदी’ या ‘डिपोर्ट सेंटर’ में बदलने से बचा जाए।

Contents
  • घटिया हथकंडे अपना रही
  • वेटिकन सिटी में ऐसी हरकत कर सकता
  • मोदी ने ट्रंप के साथ मुलाकात के दौरान इस मुद्दे पर बात क्यों नहीं की?
  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की मांग की जाती
  • हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सुरक्षित अपने घर पहुंच जाएं

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

मुख्यमंत्री ने आज देर रात उतरे भारतीयों के स्वागत के लिए प्रबंधों का जायजा लेने के लिए यहां श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दौरा किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भारत सरकार को याद दिलाया कि इतिहास ऐसी मिसालों से भरा पड़ा है कि जिसने भी इस धरती पर बदनीयती से नजर रखने की कोशिश की है, वह कभी भी बच नहीं सका।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

घटिया हथकंडे अपना रही

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस पावन धरती पर डिपोर्ट हुए भारतीयों को ला रहे विमानों को बार-बार उतार कर घटिया हथकंडे अपना रही है ताकि पंजाब और पंजाबियों को दुनिया भर में बदनाम किया जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि मोदी सरकार की इस हरकत ने पूरे पंजाब और खासकर सिख समुदाय के हृदयों को अंदर तक झकझोर दिया है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा और मोदी को याद दिलाया कि यह पवित्र धरती, जिसकी वे पंजाबियों की छवि को खराब करने के लिए उपयोग कर रहे हैं, इस पावन नगरी में मुकद्दस स्थल श्री हरिमंदिर साहिब, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल, दुर्गियाना मंदिर स्थित हैं। इस धरती पर जलियांवाला बाग भी है, जहां सैकड़ों निर्दोष देशभक्तों ने वतन की आजादी के लिए अपनी जानें निछावर कर दी थी।

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए लोग डंकी रूट से पहुंचे थे विदेश, किसी ने 40 लाख, तो किसी ने दिए थे 70 लाख रुपए

वेटिकन सिटी में ऐसी हरकत कर सकता

उन्होंने कहा कि पंजाब को बदनाम करना एक ऐसा घिनौना पाप है जिसके लिए पंजाब वासी भाजपा, खासकर मोदी की मंडली को कभी माफ नहीं कर सकते। भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि क्या कोई ईसाई समुदाय के पवित्र शहर वेटिकन सिटी में ऐसी हरकत कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर नहीं, तो फिर डिपोर्टियों को लेकर आने वाले विमानों को अमृतसर में बार-बार उतारकर पंजाबियों की भावनाओं को ठेस क्यों पहुंचाई जा रही है?

मुख्यमंत्री ने देशवासियों के हितों की रक्षा करने में असफल रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इस सरकार ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मौजूदा शासन के दौरान देश एक प्रभावशाली विदेश नीति से वंचित है, जिसके कारण डिपोर्टियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री अपने हालिया दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति को गले लगा रहे थे और उसी समय जंजीरों में जकड़े भारतीयों को शर्मनाक ढंग से उनकी जन्मभूमि पर वापस भेजा जा रहा था।

View this post on Instagram

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

मोदी ने ट्रंप के साथ मुलाकात के दौरान इस मुद्दे पर बात क्यों नहीं की?

मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात के दौरान इस मुद्दे पर बातचीत क्यों नहीं की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि खुद को विश्व गुरु कहलाने वाले नरेंद्र मोदी को कम से कम भारतीयों को वापस लाने के लिए अपने देश से विमान भेजने की पेशकश करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि सभी भारतीयों को आश्चर्य हुआ कि मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ अपनी पूरी मुलाकात के दौरान इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों साधी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह बहुत हैरानी वाली बात है कि एक विदेशी युद्धक विमान को ऐसे हवाई अड्डे पर उतारा जा रहा है जो पड़ोसी दुश्मन देश से केवल 40 किलोमीटर दूर है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कदम से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता था, पर हैरानी की बात है कि केंद्र सरकार ने इसे बिल्कुल नजरअंदाज कर दिया। विदेश मंत्रालय द्वारा इन विमानों को उतारने के लिए अमृतसर का चयन करने के तर्क पर सवाल उठाते हुए, भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश में सैकड़ों अन्य हवाई अड्डे हैं, पर यह सिर्फ पंजाब को बदनाम करने के लिए चुना गया है।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की मांग की जाती

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी ओर, जब राज्य सरकार द्वारा यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की मांग की जाती है, तो कई बेतुके कारणों का हवाला देकर इस मांग को ठुकरा दिया जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा उन अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है जिनकी वजह से यह भोले-भाले भारतीय अवैध रूप से अमेरिका गए थे और अब उन्हें डिपोर्ट कर दिया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारतीयों के साथ धोखाधड़ी करने वाले ऐसे ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मिसाली कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि यह दूसरों के लिए सबक बन सके।

US Indian Migrants Deportation
US Indian Migrants Deportation

हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सुरक्षित अपने घर पहुंच जाएं

उन्होंने बताया कि आज रात अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने वाले डिपोर्ट हुए भारतीयों की बोर्डिंग और आवास के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया है कि डिपोर्ट किए गए सभी व्यक्ति हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सुरक्षित अपने घर पहुंच जाएं।

भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि राज्य सरकार डिपोर्ट किए गए सभी व्यक्तियों को उनके पुनर्वास के लिए उचित अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: कैबिनेट मंत्री द्वारा विकास कार्यों के लिए पंचायतों को करीब 2.50 करोड़ रुपये की ग्रांट वितरित
Next Article Punjab News: 2 मार्च को होंगे इन जिलों के आम चुनाव, राज्य चुनाव आयुक्त ने दिए ये निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.