Jalandhar News: नशीला पदार्थ पिलाकर लड़की से दुष्कर्म, वीडियो की वायरल, महिला आयोग ने लिया एक्शन

जालंधर, ENS: फिल्लौर की युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाने के मामले ने महिला आयोग ने एक्शन ले लिया है। इस मामले में पंजाब राज्य महिला आयोग ने सुओ मोटो संज्ञान लिया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने पत्र जारी करते हुए कहा कि युवती के साथ हुई घटना बेहद शर्मनाक है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

आयोग ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों और पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। जल्द से जल्द पुलिस को सारे मामले की रिपोर्ट सौंपनी होगी। दरअसल, आरोप है कि 19 साल की पीड़िता को पहले नशीला पदार्थ पिलाया गया और फिर उसके साथ रेप कर वीडियो बनाया गया। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिससे पीड़िता और उसका परिवार मानसिक रूप से बेहद आहत है।

आयोग ने पुलिस और प्रशासन से पूछा है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। आयोग ने साफ किया कि यदि पुलिस इस मामले में तुरंत सख्त कदम नहीं उठाती तो आयोग खुद आगे दखल देगा। पंजाब महिला आयोग ने पुलिस प्रशासन को आदेश दिया है कि मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट 22 अगस्त 2025 तक आयोग को सौंपी जाए। आयोग ने कहा है कि पीड़िता को इंसाफ दिलाना उनकी प्राथमिकता है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *