Punjab News: मशहूर कॉमेडियन डॉ. जसविंदर भल्ला का हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः पंजाब के मशहूर कॉमेडियन डॉ. जसविंदर भल्ला को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 65 वर्ष की उम्र में जसविंदर भल्ला का निधन हो गया। जसविंदर भल्ला के निधन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान दुख प्रगट किया है। उन्होंने कहा कि चाचा चतर हमेशा पंजाबवासियों के दिलों में रहेंगे। दरअसल, दो दिन पहले देर रात उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें मोहाली में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। कल रात से उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। आज सुबह करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

Read in English:- Punjabi Cinema Icon Dr. Jaswinder Bhalla Passes Away, Cremation on August 23

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਪੰਜਾਬੀ ਕਲਾਕਾਰ ਜਸਵਿੰਦਰ ਭੱਲਾ ਦੀ ਬ੍ਰੇਨ ਸਟ੍ਰੋਕ ਨਾਲ ਹੋਈ ਮੌਤ – ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਮੇਤ ਕਈਆਂ ਨੇ ਦੁੱਖ ਕੀਤਾ ਸਾਂਝਾ!

परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार मोहाली में कल (23 अगस्त) दोपहर 1 बजे किया जाएगा। बताया जा रहा है कि भल्ला की बेटी दस दिन पहले ही यूरोप गई थी। पिता के निधन के बाद अब वह वापिस लौट रही हैं। आज शाम तक वह मोहाली पहुंच जाएंगी। जबकि बेटा घर पर ही है। जसविंदर भल्ला का जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना के दोराहा में हुआ था। उन्होंने 1988 में “छणकाटा 88” से कॉमेडियन के रूप में करियर की शुरुआत की। इसके बाद फिल्म “दुल्ला भट्टी” में एक्टर बने।

जसविंदर भल्ला के दोस्त बाल मुकुंद शर्मा ने कहा कि यह घाटा कभी पूरा नहीं हो सकता। हमारा 40 साल पुराना साथ था। उन्होंने मुझे भाई का दर्जा दिया था। उन्होंने कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि हम दो अलग माताओं से पैदा हुए हैं। वह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के पितामह थे। वह करीब एक महीने से बीमार चल रहे थे। कॉमेडियन पम्मी ने कहा कि बड़े खुद की घड़ी है।

वह दिल और शुगर की बीमारी से पीड़ित थे, जिस वजह से उन्होंने काम से दूरी बना ली थी। उनका जाना पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के लिए कभी पूरी न होने वाली कमी है। जसविंदर भल्ला पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) में प्रोफेसर रहे। वे PAU के ब्रांड एंबेसडर भी बने और अपने कार्यकाल में विश्वविद्यालय की तकनीकों व साहित्य को किसानों तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। उनका पूरा फोकस कृषक समुदाय की सेवा और जागरूकता बढ़ाने पर रहा। जसविंदर भल्ला के निधन पर पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *