Jalandhar News: सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के Metro Milk Factory में हुई अमोनिया गैस लीक, 30 लोग फंसे, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में स्थित सर्जिकल कॉप्लैक्स के मैट्रो मिल्क फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक हो गई। इस घटना में कर्मियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा क्रेन की मदद से दीवार तोड़कर कर्मियों को बाहर निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान 30 लोग अंदर फंसे हुए है, जिन्हें क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-

ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸਰਜੀਕਲ ਕੰਪਲੈਕਸ ‘ਚ ਅਮੋਨੀਆ ਗੈਸ ਲੀਕ, 30 ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੇ ਫਸੇ ਹੋਣ ਦੀ ਆਸ਼ੰਕਾ

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। मेडिकल टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी घायल को तुरंत उपचार मिल सके। फिलहाल गैस रिसाव के कारणों का पता लगाया जा रहा है और हालात पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।

अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं घटना में घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा आसपास के इलाके को खाली कराने और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की अपील की जा रही है।

इस घटना को लेकर असिस्टेंट डिविजनल फायर अधिकारी मनिंदर सिंह ने बताया कि 5:15 के करीब अमोनिया गैस लीक होने की सूचना मिली थी जिसके बाद उनकी टीम में मौके पर तुरंत पहुंच गई और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकल गया है। उन्होंने कहा कि गैस कैसे लीक हुई इस बाबत अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन अंदर कोई ब्लास्ट या धमाका नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि 25 से 30 लोगों को जो फंसे हुए थे उन्हें बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है अगर एक आध इसमें गैस से प्रभावित हुआ है तो उसे अस्पताल भेजा गया है। मनिंदर सिंह ने कहा कि अमोनिया गैस लीक जरूर हुई थी लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और गैस पर तुरंत कंट्रोल किया गया है और अभी सिचुएशन बिल्कुल सही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *