Boney Kapoor Moves Madras High Court Over Dispute on Sridevi’s Chennai Property
Boney Kapoor ने खटखटाया Highcourt का दरवाजा, Sridevi से जुड़ा है मामला

बॉलीवुड: दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी के चेन्नई वाले फॉर्म हाउस को लेकर विवाद बढ़ गया है। यह विवाद फॉर्म हाउस के मालिकाना हक को लेकर मचा है। ऐसे में फिल्ममेकर और श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने अपने हक के लिए अब मद्रास हाइकोर्ट की ओर रुख किया है। बोनी कपूर का कहना है कि तीन लोग उनके चेन्नई वाले फॉर्म हाउस पर गैर कानूनी तरीके के साथ दावेदारी कर रहे हैं।
बोनी कपूर के अनुसार, चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड़ पर स्थित इस प्रॉपर्टी को दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने 1988 में खरीदा था। फिल्म मेकर ने बताया कि तभी से उनका परिवार इसे एक फॉर्म हाउस के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। ये फॉर्म हाउस लोगों के लिए Airbnb पर रेंट के लिए भी मौजूद रहा है।
Read in English:
Leave a Reply