Jalandhar News: V-Mart के पास इमारत की गिरी दीवार, मलबे में दबी गाड़ी, देखें Live

जालंधर, ENS: पंजाब भर में लगातार हो रही बारिश से पुरानी इमारतें गिरने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज सुबह V-Mart के पास पुरानी इमारत की दीवार गिरने की घटना सामने आई है। जहां इमारत के नीचे खड़ा छोटा हाथी इसकी चपेट में आ गया। बताया जा रहा हैकि इमारत का मालिक विदेश में रहता है और उसने इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान को किराये पर दिया हुआ है। वहीं दुकान के पास छोटा हाथी काफी समय से खड़ा था।

इमारत की दीवार गिरने से छोटा हाथी क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान छोटे हाथी में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। किराये की दुकान सहगल आटो के नाम से है। हालांकि दुकान को कोई हानि नहीं हुई है। घटना को लेकर कोई बोलने को तैयार नहीं है। वहीं गाड़ी पर दीवार का मलबा गिरने के बाद प्रशासन का कोई अधिकारी घटना का जायजा लेने नहीं पहुंचा।

दूसरी ओर मौके पर पहुंचे राहुल ने बताया कि उसके भाई का घर है। यह इमारत काफी पुराना है और उसका भाई विदेश गया हुआ है। उन्होंने कहाकि उनके साथी पवन ने घटना की सूचना दी थी। वहीं पवन ने बताया कि सुबह 5 बजे यह घटना हुई है। घटना के दौरान अचानक जोरदार धमाके की आवाज उन्होंने सुनी। जिसके बाद सड़क पर आकर देखा तो इमारत की दीवार सड़क पर गिर गई थी। घटना के दौरान पिछले एक माह से खड़ा छोटा हाथी मलबे की चपेट में आ गया। राहुल द्वारा कर्मियों को बुलाकर मलबे को हटाने का काम अब शुरू किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *