‘खेड़ां वतन पंजाब दीयां’ को लेकर Jalandhar पहुंची मशाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘खेडा वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन को समर्पित मशाल (मशाल रिले) आज खेल राजधानी जालंधर पहुंची। दरअसल, पंजाब सरकार एवं खेल विभाग पंजाब की ओर से “खेडां वतन पंजाब दीयां 2025’ के अंतर्गत ब्लॉक एवं जिला स्तरीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। कपूरथला से आई मशाल को आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे गांव मंड पहुंचने पर राष्ट्रीय पदक विजेता की ओर मशाल रिसीव की गई।

स्थानीय सर्किट हाउस पहुंचने पर मशाल का स्वागत पंजाब कृषि निर्यात निगम लिमिटेड के चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी, अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) जसबीर सिंह, आप नेता राजविंदर कौर थियाड़ा और अन्य लोगों ने किया। राजविंदर कौर थियाड़ा ने सीएम भगवंत मान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीएम मान ने खेडा वतन दीया की शुरूआत जालंधर से ही की थी। दरअसल, पंजाब खेलों में काफी पीछे रह गया था।

उन्होंने कहा कि जब भगवंत मान ने सीएम बनने के दौरान शपथ ग्रहण शहीदों की धरती खटकड़ कलां से की थी। इस दौरान उन्होंने सौंगध खाई थी और कहा था कि पंजाब को वह रंगला पंजाब बनाएंगे। थियाड़ा ने कहा कि आज रंगला पंजाब बनाने के लिए छोटे-छोटे बच्चे इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सीएम मान का पंजाब को रगंला पंजाब बनाने का सपना था। दरअसल, युवा पीढ़ी को नशे के दूर रखने के लिए सरकार द्वारा रंगला पंजाब मुहिम की शुरूआत की गई थी। उन्होंने कहा कि अब तक 3 सीजन हो चुके है और यह चौथा सीजन शुरू होने जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *