नए लुक में दिखे रणवीर सिंह
दीपिका और रणवीर का जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। उसमें रणवीर क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं। बता दें कि कपल मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर में गणेश उत्सव अटैंड करने के लिए पहुंचा था। इस दौरान दोनों सेम कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए दिखे। यहां रणवीर ने कुर्ता पायजमा पहना था वहीं दीपिका ने ब्राउन कुर्ता और हेयरबन किया था। दोनों का लुक फैंस को काफी पसंद आया हालांकि इस दौरान दोनों की बेटी दुआ साथ में नहीं दिखी।Back to clean shaven look #RanveerSingh spotted at Ambani’s Ganesh Chaturthi celebration pic.twitter.com/CTkrEpXlDX
— ´ (@BinteDiil) August 28, 2025
यूजर्स हुए दीवाने
जिस वीडियो में दीपिका और रणवीर बप्पा की भक्ति में खोए हुए नजर आ रहे हैं उसी में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, अमृता फडणवीस, टीना अंबानी, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी भी दिख रहे हैं। कपल को काफी समय बाद एक साथ देखकर फैंस दोनों पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। सिंगर हर्शदीप कौर ने भी दीपिका और रणवीर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह काफी खुश दिख रहे हैं।अगर बात दोनों के वर्कफ्रंट की करें तो रणवीर सिंह जल्द की आदित्य धार की फिल्म धुरंधर में दिखने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर का लुक बेहद खास है। वह लंबे बाल और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं ऐसे में बप्पा के दर्शन करने के लिए पहुंचे क्लीन शेव में उनका लुक देखकर फैंस काफी हैरान भी हो रहे हैं। दीपिका के वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो वह कई फिल्मों में दिखेंगी। वह अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म कर रही है। वहीं सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा है कि दीपिका इसी साल नवंबर में फिल्म की शूटिंग शुरु करेगी। इसके अलावा वह कल्कि 2898 एडी 2 में भी दिखेगी। शाहरुख खान की फिल्म किंग में भी एक्ट्रेस का कैमियो हो सका है हालांकि अभी तक उनके स्पैशल अपीयरेंस को लेकर कुछ खास कंफर्म नहीं हुआ है।View this post on Instagram

Leave a Reply