Punjab News: तीन तस्कर हथियारों और नशा के साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोट: पुलिस ने नशा और हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन देसी पिस्तौल, चार मैगजीन, 12 जिंदा कारतूस, 15 ग्राम हेरोइन और 90 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ में जुट गई है ताकि आरोपियों के गिरोह में मौजूद सदस्यों के बारे में पता चल सके।

यह कार्रवाई पठानकोट पुलिस की दो टीमों ने दो अलग अलग मामलों में की। पहले मामले में पुलिस ने एक तस्कर को दबोचकर उसके पास से एक देसी पिस्तौल, एक मैगजीन और 15 ग्राम हेरोइन बरामद की। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने दो तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से 2 देसी पिस्तौल 32 बोर, 12 जिंदा कारतूस, तीन मैगजीन और 90 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए आरोपित न सिर्फ नशीले पदार्थों की तस्करी करते थे, बल्कि दूसरे राज्यों से हथियार मंगवाकर बेचने का काम भी करते थे।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी खुद नशे का सेवन करते हैं और अन्य लोगों तक भी इसकी सप्लाई करते हैं। एसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि पुलिस लगातार नशा और हथियार तस्करों पर शिकंजा कस रही है। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *