Jalandhar News: बाढ़ से डूबा इलाका, जायजा लेने पहुंचे सांसद चन्नी का आया बयान, देखें Live

जालंधर, ENS: पंजाब के 3 जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने मोहाली, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर में बारिश काे लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं शाहकोट के मंडाला छन्ना में बाढ़ से हालात गांवों में काफी खराब हो गए है। इसी के चलते आज सासंद चरणजीत सिंह चन्नी बाढ़ ग्रस्त गांवों में जायजा लेने पहुंचे है।

जहां लोगों ने बताया कि गांव में पानी आने से उनका भारी नुकसान हो गया है। लोगों ने बताया 10 किले जमीन ही बची है। गांव वासियों ने कहा कि प्रशासन का कोई अधिकारी जायजा लेने नहीं पहुंचा। लोगों ने कहा कि मंडाला छन्ना गांव में 2019 और 2023 में बाढ़ आ चुकी है। वहीं अब दोबारा बाढ़ आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सासंद चन्नी ने कहा कि 10 से 15 हजार एकड़ जमीन पानी से डूब गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री केंद्र योजना के तहत एक पुल और सड़क को पास किया था, जोकि 11 हजार करोड़ की लागत से बनना था। उन्होंने कहाकि मौजूदा सरकार ने अब उसका टेंडर लगाया है। लेकिन केंद्र सरकार ने इस कारण रोक दिया क्योंकि साढ़े 3 साल तक इसे पूरा क्यों नहीं करवाया गया। उन्होंने कहाकि अब वह दोबारा इस पुल को लेकर केंद्र के चेयरमैन से बात करेंगे।

चन्नी ने कहाकि लोगों के पशु पानी में डूब गए। घरों में पानी घुस गया और कई एकड़ फसल खराब हो गया। उन्होंने कहा कि गांव में एक कच्चा बन है जो हर बार टूट जाता है और लोगों को पानी की मार झेलनी पड़ती है। उन्होंने प्रशासन से इस इलाके में आकर लोगों को सहायता उपलब्ध करवाने की अपील की है। चन्नी ने प्रशासन पर आरोप लगाए है कि माइनिंग को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। दरिया के पानी से भारी नुकसान गांव वासियों का हो गया है। नकोदर में गांव में पानी आने से लोगों का हाल भी बुरा हो गया है। उन्होंने बाढ़ आने का कारण अवैध माइनिंग बताया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *