Punjab News: मर्डर केस में शामिल शूटर हथियार सहित गिरफ्तार, विदेश से जुड़े तार

Written by

in

मोहालीः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स AGTF ने हिमाचल के ऊना में हुई व्यक्ति हत्या में शामिल शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे अपने हैंडलर से जुड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और 6 कारतूस बरामद किए है। आरोपी की पहचान विपिन कुमार निवासी बस्सी मुदा, बाघपुर मंदिर, होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पूछताछ में कई खुलासे होंगे।

शुरूआती जांच से पता चला है कि काबू किया गया विपिन कुमार हिमाचल प्रदेश के ऊना के ख्वाजा बसल गांव में राकेश कुमार उर्फ ​​गग्गी की हत्या में शामिल मुख्य शूटरों में से एक था। यह घटना विदेशी गैंगस्टर लाडी भज्जल उर्फ ​​कूनर और मोनू गुज्जर (रवि बलाचौरिया गिरोह) और बब्बी राणा (सोनू खत्री गिरोह) के बीच गैंगवार का सीधा परिणाम थी। मृतक, राकेश कुमार उर्फ ​​गग्गी, विदेशी गैंगस्टर बब्बी राणा का सहयोगी था। जो सोनू खत्री का करीबी सहयोगी है।

ऊना के अप्पर बसाल में रविवार, 27 जुलाई को राकेश कुमार उर्फ गग्गी की हत्या उस समय हुई, जब वह नाई की दुकान पर बाल कटवाने गया था। हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे। उन्होंने पीड़ित पर लगभग सात-आठ राउंड फायर किए, लेकिन राकेश के साथियों पर एक भी गोली नहीं चलाई। यह घटना ऊना से लगभग 7 किलोमीटर दूर, चंडीगढ़-धर्मशाला राजमार्ग पर स्थित दुकान में हुई।

हत्या के बाद नारायणगढ़ के दो बदमाश, लाडी कुमार और वेंकट गर्ग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राकेश की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली और ऊना के एक अन्य बदमाश मनी राणा को भी टैग किया, जो इस समय जेल में है। इसके बाद एक अन्य बदमाश, बब्बी राणा ने खुद को बचित्तर गैंग से जुड़ा बताते हुए राकेश उर्फ गग्गी की हत्या से जुड़े सभी लोगों को मारने की कसम खाई। यह भी सामने आया है कि राकेश के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *