Punjab News: घर में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 2 लोग झुलसे, देखें वीडियो

Written by

in

खरड़ – खरड़ लांडरां रोड पर स्थित एस.वी.पी नॉर्थ वैली के टाउन नंबर 5, फ्लैट 323 की तीसरी मंजिल पर एक घर में सिलेंडर फटने से ब्लास्ट हो गया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं हादसे में 2 लोग झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
Read in English:

Two Injured in Cylinder Explosion at North Valley Apartments

इस संबंध में नॉर्थ वैली के प्रधान भूपिंदर सिंह ने बताया कि जब उन्हें सूचना मिली तो उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि घटना का पता चलते ही तुरंत गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन खरड़ लांडरां रोड की खराब स्थिति के कारण गाड़ियां दूसरी दिशा से लाई गईं, साथ ही उन्होंने मोहाली फायर स्टेशन को भी फोन किया।

एस.वी.पी. नॉर्थ वैली के टावर नंबर पांच, फ्लैट नंबर तीन की तीसरी मंजिल पर आज सुबह सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इसमें दो लोगों के घायल होने की सूचना है। लोगों के अनुसार उन्हें मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में घर का सारा सामान भी जल गया। घर में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *