जिंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी मुंडी कालू ने थाना लोहिया की पुलिस को शिकायत में कहा है कि वह वार्ड नंबर 10 लोहिया खास थाना लोहिया का रहने वाला हैं और कृषि का करता हूं। उसकी जमीनी संपत्ति गांव मुंडी कालू में लगभग 30 एकड़ है। पीड़ित के अनुसार 21 अगस्त को दरिया सतलुज में अत्यधिक जलस्तर बढ़ने के कारण दरिया सतलुज के साथ लगे एडवांस बांध पर पानी आ रहा था। इसे रोकने के लिए वह बलविंदर सिंह, बलवीर सिंह, योगिंदर सिंह पुत्र अजीत सिंह, जसवंत सिंह पुत्र योगिंदर सिंह, सतपाल सिंह, कल्याण सिंह पुत्र साधा सिंह, गुरमुख सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी मुंडी कालू और गांव गिद्दड़ पिंडी के हड़ रोकू समिति के सदस्य के साथ घटनास्थल पर गया। जब वह सभी दरिया सतलुज पर लगे एडवांस बांध पर पहुंचे तो वहां पहले से ही 8 से 9 अज्ञात व्यक्ति एवं पशौरा सिंह पुत्र सुखा सिंह बैठे हुए थे। आरोप है कि पशौरा सिंह ने चुनौती देते हुए कहा कि आज बड़े भुल्लर को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद सामने से उस पर कुलदीप सिंह पुत्र सुखा सिंह निवासी मुंडी कालू ने अपने हाथ में पकड़े हथियार से वार किया। इसके बाद उस पर दूसरा वार सरबजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी मुंडी कालू ने अपने हाथ में पकड़ी नुकीली वस्तु से किया, जो उसकी बाईं बाजू पर लगा। जिसके बाद आकाशदीप सिंह पुत्र कुलदीप सिंह और गुरजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी मुंडी कालू ने उसे पकड़ लिया तथा उसके सिर पर बंधी पगड़ी उतार दी और उसके केशों का अनादर किया। आरोप है कि उसे जान से मारने की नियत से करमजीत सिंह पुत्र पशेरा सिंह ने पिस्तौल निकालकर उस पर तान दी। वहीं घटना स्थल पर मौजूद उसके साथी ने उसे बचा लिया। जिसके बाद वह मौके से जान बचाने के लिए भागा तो आगे स्वर्ण सिंह ने अपने हाथ में पकड़ी राइफल से उस पर फायर किया, जो उसके कान के पास से निकल गया। अधिक भीड़ जमा होने के कारण उक्त सभी लोग मौके से भाग गए। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आवेदन संख्या 77-BH दिनांक 21.08.2025 के संदर्भ में धारा 109, 115(2), 299, 191(3), 190 BNS, 25/27-54-59 A एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।Jalandhar News: 2 पक्षों में हुए विवाद में चली गोली, 9 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो#News #Punjab pic.twitter.com/ulNeylNwQt
— Encounter India (@Encounter_India) August 30, 2025
Jalandhar News: 2 पक्षों में हुए विवाद में चली गोली, 9 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में बारिश के कारण आई बाढ़ में कई गांव पानी की चपेट में आ गए। हालांकि प्रशासन द्वारा लगातार राहत का कार्य किया जा रहा है। वहीं शाहकोट के अधीन आते थाना लोहिया में गांव वासियों ने कुछ व्यक्तियों द्वारा बांध टूटने पर प्रशासन को बांध के कार्य को रोकने के लिए शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने 7 बाय नेम सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दर्ज एफआईआर के अनुसार पशौरा सिंह, कुलदीप सिंह, सरबजीत सिंह, आकाशदीप सिंह, गुरजीत सिंह, कर्मजीत सिंह, स्वर्ण सिंह सहित 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Leave a Reply