मृतक ने आरोप लगाया है कि इन दोस्तों ने उसके साथ धोखा करके उससे जुए के लाखों रूपए ठग लिए। गुरजीत ने मरने से पहले कहा कि शौंकी और शीला उसके दोस्त थे। इन्होंने झांसे में लेकर लाखों रूपए जुए के धोखे से जीत लिए। इस बात से परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है। मरने से पहले उसने सन्नी ओर रवि कुमार गिल नाम के युवकों का नाम भी लिया जिन्होंने उसके साथ दोस्ती कर उससे धोखा किया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने गुरजीत का शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक गुरजीत के परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।युवक ने की आ त्म हत्या, म र ने से पह ले दो स्तों पर लगाए गं भीर आ रोप pic.twitter.com/B0nNDNZuMP
— Encounter India (@Encounter_India) August 30, 2025
Jalandhar News: युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले दोस्तों पर लगाए गंभीर आरोप देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती शेख में युवक ने कुछ युवकों से परेशान होकर धन्नोवाली फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि युवक ने मरने से पहले कुछ दोस्तों के नाम लिए है। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह उर्फ़ जुगनू निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। आरोप है कि देर रात घटना को अंजाम देने से पहले मृतक ने फ़ेसबुक पर लाईव होकर बस्ती शेख के शौंकी और शीली का नाम लेकर उनपर गंभीर आरोप लगाए है।
Leave a Reply