Jalandhar News: महंत के घर पर हमला, वारदात CCTV में कैद

फिल्लौरः फिल्लौर के गांव गढ़ा में एक महंत के घर पर कुछ अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक महंत के घर में घुसकर मारपीट करते हैं। जानकारी के अनुसार महंत का अपने कुछ पुराने साथियों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि यह विवाद इलाके को लेकर है। जो इलाके को लेकर यह तय करते हैं कि किस क्षेत्र में जाना है या नहीं जाना है। इसी आपसी रंजिश के चलते तनाव का माहौल बना हुआ था, जो अब हिंसक रूप ले चुका है।

घटना की सूचना मिलते ही फिल्लौर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस हमले के बाद गांव गढ़ा में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि महंतों के बीच चल रहे इस विवाद को सुलझाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। फिल्लौर पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते जांच तेज कर दी गई है और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, महंत की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *