Jalandhar News: गढ़ा रोड पर नशा तस्कर के घर पर चला पीला पंजा, देखे वीडियो

जालंधर न्यूजः पुलिस और जिला प्रशासन ने नशे के खिलाफ चल रही ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गढ़ा रोड स्थित नशा तस्कर राहुल उर्फ चूई के अवैध रूप से बनाए मकान को बुल्डोजर से गिरा दिया गया। जानकारी के अनुसार, राहुल के खिलाफ अब तक कुल 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह इस समय जेल में बंद है। उसके भाई पर भी 3 केस दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राहुल लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय था और अवैध कमाई से इस घर का निर्माण करवाया था। प्रशासन ने कार्रवाई से पहले आरोपी को दो बार नोटिस भेजे, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर आज जिला प्रशासन की मदद से बुल्डोजर चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नशा तस्करों को यह संदेश देने के लिए है कि अब कोई भी गैरकानूनी संपत्ति सुरक्षित नहीं रहेगी। हमारी मुहिम लगातार जारी रहेगी। वहीं स्थानीय लोग प्रशासन की इस सख्ती की सराहना कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *