Jalandhar News: पुरिया मोहल्ले में गिरी 3 मंजिला इमारत, देखें Live

जालंधर, ENS: महानगर में हुई बारिश के कारण कई इमारतें गिरने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज लाल बाजार में जहां इमारत गिरने की घटना सामने आई थी। वहीं अब किला मोहल्ला के पास पुरिया मोहल्ले में इमारत गिर गई। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि तीन मंजिला इमारत मलबे में तबदील हो गई। इस दौरान इलाका निवासियों द्वारा गली के दोनों ओर से रास्ते को बंद कर दिया गया है।

दरअसल, लगातार हो रही बरसात के कारण कई जर्जर इमारते गिर चुकी है। देर रात हुई बारिश से शहर पानी से लबालब हो चुका है। कई दुकानों में पानी घुस चुका है। वहीं लोगों के घरों में पानी आने से भारी नुकसान हो चुका है। अर्बर एस्टेट के अंडर ब्रिज में पानी आने से फेस-1 और फेस-2 के लोगों का जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। दरअसल, यही एक रास्ता है जिससे फेस-1 और फेस-2 के लोग गुजरते है।

लेकिन अब यह अंडर ब्रिज पानी से लबालब भर चुका है। वहीं पुरिया मोहल्ले के लोगों ने बताया कि देर रात यह घटना हुई है। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। महिला ने बताया कि देर रात 2 बजे यह घटना हुई है। इस दौरान काफी जोरदार धमाका होने से घरों के लोग तुरंत बाहर आ गए और देखा कि 3 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। महिला ने बताया कि घर में कोई नहीं रहता है। यह इमारत काफी समय से बंद पड़ी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *