Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: मेयर चुनाव से पहले AAP के MLA की गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: मेयर चुनाव से पहले AAP के MLA की गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप

Mahabir
Last updated: January 11, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: AAP MLA Gurpreet Bassi Gogi Death Due To Gun Shot – पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। लुधियाना (Ludhiana) वेस्ट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी ( Gurpreet Bassi Gogi) की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि गोगी घर में अपना लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली सिर से आर-पार हुई।

Contents
  • जांच जारी, अभी कुछ कहना मुश्किल
  • गोगी के कमरे से गोली चलने की आवाज
  • चुनाव से पहले AAP जॉइन की थी

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

घायल अवस्था में गुरप्रीत गोगी ( Gurpreet Bassi Gogi) को पुलिस कर्मचारी और परिवार के सदस्य दयानंद मेडिकल अस्पताल (DMC) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही डिप्टी कमिश्नर जितेन्द्र जोरवाल और पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल अस्पताल में पहुंचे। बाद में अधिकारी गोगी के घर भी पहुंचे।

AAP MLA Gurpreet Bassi Gogi Death Due To Gun Shot
AAP MLA Gurpreet Bassi Gogi Death Due To Gun Shot

जांच जारी, अभी कुछ कहना मुश्किल

ADCP जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि पिस्टल 25 बोर का था। विधायक की मौत किन हालातों में हुई है यह कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि सीन ऑफ क्राइम हमने देखा है। किचन में काम करने वाले नौकर ने बताया कि वेपन से एक ही फायर हुआ।

उन्होंने कहा कि अभी डिप्रेशन जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। उन्होंने रूटीन की तरह खाना खाया था। आज पोस्टमॉर्टम के बाद डेडबॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक गोगी ने शुक्रवार शाम को बुड्‌ढा दरिया पर पार्टी के राज्यसभा सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात की। इसके अलावा कई अन्य प्रोग्राम में शिरकत करके घर पहुंचे थे।

 AAP MLA Gurpreet Bassi Gogi Death Due To Gun Shot
AAP MLA Gurpreet Bassi Gogi Death Due To Gun Shot

गोगी के कमरे से गोली चलने की आवाज

गोगी ने अपने नौकर से कहकर खाना भी तैयार करवाया। इस बीच अचानक से गोगी के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। पत्नी डॉ. सुखचैन कौर, बेटा और नौकर कमरे में पहुंचे। गोगी खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिरे थे। परिवार के सदस्यों ने तुरंत शोर मचाकर सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी।

सुरक्षा कर्मी और परिवार के सदस्य गोगी को अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में जुटी, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 2022 के विधानसभा चुनाव में गोगी लुधियाना के वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को हराया था। गोगी को करीब 40 हजार वोट मिले थे।

AAP MLA Gurpreet Bassi Gogi Death Due To Gun Shot
AAP MLA Gurpreet Bassi Gogi Death Due To Gun Shot

चुनाव से पहले AAP जॉइन की थी

गोगी ने 2022 में चुनाव से पहले AAP जॉइन की थी। इससे पहले वह 23 साल तक कांग्रेस पार्टी में रहे। नगर निगम में वे 3 बार पार्षद रहे। उनकी पत्नी डॉ सुखचैन बस्सी भी एक बार पार्षद रह चुकी हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर में AAP के युवा नेता काकू आहलुवालिया ने भाजपा को दिया एक और झटका, BJP की महिला पार्षद को AAP में करवाया शामिल
Next Article Jalandhar News: जालंधर में मेयर के नाम पर सट्टा बाजार गरम, वनीत धीर समेत इन नामों पर लग रहा है लाखों का सट्टा, 3 बजे होगी मेयर की घोषणा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.