Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: स्थानीय निकाय मंत्री ने शहर में बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: स्थानीय निकाय मंत्री ने शहर में बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर दिया जोर

Mahabir
Last updated: February 17, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर। Punjab News: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह (Dr. Ravjot Singh) ने आज शहर में साफ़ सफाई, सौंदर्यीकरण, सड़कों, रोशनी, जल आपूर्ति और सीवरेज व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर देते हुए नगर निगम जालंधर के अधिकारियों को पार्षदों के साथ समन्वय करके वार्डों के प्रमुख कार्य तीन महीने के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए।

Contents
  • स्वच्छ और सुंदर वातावरण प्रदान किया
  • दिए ये निर्देश
  • ये रहे उपस्थित

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

नगर निगम जालंधर (Nagar Nigam Jalandhar) में हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में सफाई कर्मचारियों का समान वितरण किया जाए, ताकि सफाई व्यवस्था को और प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके। अधिकारियों को वार्डों में सफाई, सीवरेज ओवरफ्लो, जल आपूर्ति, लाइटिंग आदि समस्याओं का समाधान फील्ड में जाकर करने के निर्देश दिए।

Dr. Ravjot Singh stressed on improving the basic amenities in the city
Dr. Ravjot Singh stressed on improving the basic amenities in the city

स्वच्छ और सुंदर वातावरण प्रदान किया

कूड़ा प्रबंधन के उपायों का जायजा लेते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निपटान पर जोर दिया, ताकि शहर में डंपिंग साइटों की संख्या को घटाया जा सके। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को कहा कि घरों से कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था को मजबूत किया जाए और सड़क की रोज़ाना सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शहरवासियों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण प्रदान किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि शहर में रोशनी के उचित प्रबंध किए जाएं, जिसके लिए पुरानी स्ट्रीट लाइटों की मुरम्मत के साथ साथ नई स्ट्रीट लाइटों को लगाने की प्रक्रिया तेज़ की जाए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के शहरों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने और स्वच्छता एवं सुंदर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को शहर के प्रवेश बिंदुओं पर सौंदर्यीकरण और सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही इन स्थानों पर उचित रोशनी और डिवाइडिंग प्वाइंट्स की देखभाल सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए।

दिए ये निर्देश

आने वाले मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने अधिकारियों को वर्षा जल निकासी, नालियों की सफाई, सीवरेज लाइनों की सफाई, जल आपूर्ति पाइपों में लीकेज की जांच और आवश्यक मशीनरी सहित अन्य उपाय मानसून से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि शहरवासियों को बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। आवारा कुत्तों द्वारा हमले की घटनाओं को रोकने के लिए उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से कुत्ता नसबंदी के कार्य को और प्रभावी तरीके से लागू करने को कहा।

स्थानीय निकाय मंत्री ने शहरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए नगर निगम अधिकारियों और पार्षदों से आपसी सहयोग और समन्वय से काम करने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह नियमित रूप से नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। नगर निगम अधिकारियों को शहर के बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों को पूरी गंभीरता से करवाने के निर्देश देते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सख्ती से निपटा जाएगा।

ये रहे उपस्थित

विभाग की ओर से नगर निगम को आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन देते हुए कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम की नई चुनी गई टीम को शहर की बेहतरी के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।

मीटिंग में स्थानीय निकाय के जॉइंट डायरेक्टर जगदीप सहगल, वरिष्ठ आप नेता राजविंदर कौर थियाड़ा, दिनेश ढल्ल, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह ढिल्लो, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह और नगर निगम के अधिकारी व पार्षद भी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में विधायक और अधिकारी के बीच विवाद, MLA ने अफसर को फोन पर धमकाया, वीडियो वायरल
Next Article Punjab News: मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए अधिकारियों को प्रभावशाली सेवाएं प्रदान करने के निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.