संधू ने अपने संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर रावी नदी पर बांध बनाने का कार्य निस्वार्थ भाव से आरंभ किया है। सुबह लगभग 6 बजे जिला अध्यक्ष को सूचना मिली कि कथलौर गांव में रावी का बांध टूटने की स्थिति में है। तत्पश्चात, उन्होंने अपने संगठन के सभी सदस्यों, जिसमें युवा विंग, नशा मुक्त मोर्चा विंग और किसान विंग शामिल थे, को सूचित किया। सभी ने मिलकर बांध को मजबूत करने के लिए मिट्टी, रेत और सीमेंट के बैग रखे। अमनदीप सिंह ने बताया कि इस तटबंध को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक था, अन्यथा लगभग 80-85 गांव बाढ़ से प्रभावित हो सकते थे। उन्होंने कहा कि पूरी सरकार, सभी मंत्रीगण और पार्टी कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान कर रहे हैं। अमनदीप ने कहा कि वह अपने आम आदमी पार्टी परिवार के साथ पठानकोट जिले में बाढ़ पीड़ितों के पास जाकर उन्हें तिरपाल, राशन सामग्री, दवाइयां और पशुओं के लिए चारा पहुँचा रहे हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पूरे पंजाब से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है और पटियाला तथा लुधियाना जिलों की आम आदमी पार्टी की टीम भी लोगों के कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।View this post on Instagram
Punjab News: एक बार फिर से टूटकर गिरे पहाड़, देखें वीडियो

पठानकोटः पंजाब में लगातार हो रही बारिश से हालात काफी खराब हो चुके है। हालांकि आज कई जगह धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन चक्की पुल के पास एक बार फिर से पहाड़ गिरने की घटना सामने आई है। वीडियों में देखा जा सकता है कि पहाड़ टूटकर लगातार नीचे गिर रहे है। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि बाढ़ की विकट स्थिति में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत कार्यों में जुट हुए हैं। वहीं सरकार द्वारा भी लगातार राहत कार्य किए जा रहे है।
Leave a Reply