Punjab के इस इलाके में पहुंचे मुख्यमंत्री Naib Saini, देखें वीडियो

पठानकोटः भाजपा पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के बड़े भाई का कुछ दिन पहले निधन हो गया था, जिसके चलते आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष रूप से अश्वनी शर्मा के पठानकोट स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात की और उनके बड़े भाई के निधन पर दुःख साझा किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वह अश्वनी शर्मा के बड़े भाई के निधन पर दुःख साझा करने आए हैं। भगवान उन्हें इस दुख की घड़ी में मजबूत रहने का होसला दें। वहीं बाढ़ के कारण हुए नुकसान के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब हमारे परिवार जैसा है और हम हमेशा इसके साथ रहेंगे।

हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि पंजाब समृद्ध रहे और आगे बढ़े। पंजाब के वर्तमान हालात पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह पंजाब में पानी आया है, उसी तरह उनके इलाके में भी कई जगहों पर लोग प्रभावित हुए हैं। हम पहले भी पंजाब के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी खड़े रहेंगे और जो भी मदद की जरूरत होगी, वह जरूर की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *