Weekend Ka Vaar: बेटे अहान को देख Emotional हुई कुनिका, वायरल हुआ वीडियो

Written by

in

मनोरंजन: बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान आज बिग बॉस 19 में घरवालों की क्लास लेने के लिए आ रहे हैं। उनका इस बार वाला वीकेंड का वार काफी दिलचस्प होगा। इसका एक प्रोमो भी सामने आया है जिसको देखकर फैंस की दिलचस्पी और भी बढ़ गई है।

अमाल और फरहाना पर बरसे सलमान

शनिवार यानी की आज सलमान ने कई घरवालों की क्लास लगाई है। शो के प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें वह अमाल मलिक और फरहाना भट्ट पर बरसते हुए दिख रहे हैं। इसी बीच कुनिका सदानंद को इस बार सरप्राइज मिलने वाला है। इस वीकेंड उनके बेटे अयान लाल अपनी मां से मिलने के लिए आ रहे हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि कुनिका अपने बेटे को देखकर इमोशनल भी हो जाती है। जो वीडियो रिलीज हुआ है इसमें यह देखा जा सकता है कि सलमान खान कुनिका को बाकी घरवालों के साथ मिला रहे हैं। अपनी मां को देखकर अयान की आंखें नम हो गई हैं। अयान अपनी मां की गेम की तारीफ करते हुए भी दिख रहे हैं। कुनिका को बिग बॉस के घर में अच्छा परफॉर्म करते हुए वह बेहद खुश हुए हैं। उनका कहना है कि पूरा हिंदुस्तान कुनिका को देख रहा है। अयान ने यह भी बताया कि जिन किन्नर समाज के लिए कुनिका ने बतौर वकील केस लड़ा था वो भी उन्हें कॉल करके बताती है कि उन्हें कुनिका को देखकर बहुत अच्छा लगा है। खुद को कुनिका का बेटा बताते हुए अयान काफी लकी महसूस कर रहे हैं। मां-बेटे का ऐसा प्यार देखकर बाकी घरवालों की भी आंखें नम हो गई है। वहीं कुनिका भी अपने बेटे की बातें सुनकर रोती हुई दिख रही हैं। बता दें कि घरवालों ने इससे पहले कुनिका के बेटे को लेकर कई सारी बातें कही थी। ऐसे में अब उनके बेटे शो पर आ गए हैं तो यहां पर यह देखना दिलचस्प होगा कि बाकी घरवाले इस पर अब कैसे रिएक्ट करेंगे।                                                                          

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *