Jalandhar News: MLA Raman Arora की बड़ी मुश्किलें, एक और मामले में इतने दिन का मिला रिमांड, देखें Live

जालंधर (ENS): भ्रष्टाचार के केस में फंसे विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जालंधर पुलिस द्वारा उन्हें एक नए मामले में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया गया था।

रविवार को जब विधायक रमन अरोड़ा को रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया, तो पुलिस द्वारा कोर्ट में एक और शिकायतकर्ता का हवाला देते हुए 10 दिन का रिमांड हासिल करना चाहा, लेकिन कोर्ट ने तीन दिन रिमांड के आर्डर जारी कर दिए।

इस मामले में जानकारी देते हुए विधायक अरोड़ा के वकील नवीन चड्ढा ने बताया कि पुलिस ने विधायक पर राजिदंर कुमार द्वारा दी गई शिकायत पर कोर्ट से रिमांड हासिल किया है। जिसने लाटरी चलवाने की आड़ में विधायक पर पैसे लेने के आरोप लगाए है। लेकिन अभी तक पुलिस ने इस नए मामले में कोई रिकवरी नहीं दिखाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *