Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: प्रदेश सरकार आम जनता को सुव्यवस्थित प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध और प्रयासरत
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: प्रदेश सरकार आम जनता को सुव्यवस्थित प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध और प्रयासरत

Mahabir
Last updated: February 18, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/बठिंडा। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के सक्षम नेतृत्व वाली राज्य सरकार आम जनता को सुव्यवस्थित प्रशासन देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध और प्रयासरत है। यह बात स्थानीय निकाय कैबिनेट मंत्री, पंजाब डॉ. रवजोत सिंह (Dr. Ravjot Singh) ने स्थानीय नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

Contents
  • दिए ये आदेश
  • जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई
  • ये रहे उपस्थित

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इस मौके पर बठिंडा (शहरी) विधायक स जगरूप सिंह गिल, डिप्टी कमिश्नर श्री शौकत अहमद परे, एसएसपी मैडम अमनीत कौंडल, मेयर श्री पदमजीत मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Dr. Ravjot Singh
Dr. Ravjot Singh

दिए ये आदेश

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी तरीके से लागू करने को प्राथमिकता दी जाए। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को जिले के विभिन्न वार्डों में सफाई, सीवरेज, जल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट आदि से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए भी आदेश दिए।

शहर में कचरा प्रबंधन के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए, डॉ. रवजोत सिंह ने वैज्ञानिक तरीके से कचरे का निपटान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिया कि घरों से कचरा संग्रहण की व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, साथ ही सड़कों और शहर के पार्कों की सफाई को सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई

डॉ. रवजोत सिंह ने अधिकारियों को आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए वर्षा जल निकासी, नालियों और सीवरेज लाइनों की सफाई, जल आपूर्ति पाइपों के रिसाव की जांच, आवश्यक मशीनरी की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाएं मानसून से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि राज्य सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए जारी की जाने वाली अनुदान राशि का सही और समय पर उपयोग किया जाए। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के नियमित स्टाफ की भर्ती, टाउन प्लानिंग से संबंधित योजनाओं और पार्कों के रखरखाव पर भी चर्चा की। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहर में उचित स्थानों की पहचान की जाए ताकि विज्ञापन के लिए यूनिपोल की संख्या बढ़ाई जा सके।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

इसके बाद, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के सक्षम नेतृत्व में प्रदेश सरकार आम जनता को उनके दरवाजे पर सभी सुविधाएं देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार के सख्त निर्देश हैं कि रिश्वत लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

ये रहे उपस्थित

इससे पहले, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह जब स्थानीय नगर निगम कार्यालय पहुंचे तो पुलिस टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस श्री राकेश कुमार मीना, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) श्री नरिंदर सिंह धालीवाल, आम आदमी पार्टी बठिंडा ग्रामीण के जिला अध्यक्ष और नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन स जतिंदर भल्ला, चेयरमैन शूगरफेड पंजाब स नवदीप जीदा, चेयरमैन पंजाब वन विभाग श्री राकेश पुरी, चेयरमैन जिला योजना बोर्ड श्री अमृत लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष एससी कॉरपोरेशन स गुरजंट सिंह सिवियां, निदेशक पंजाब वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन स अमरजीत राजन, नगर निगम के अधीक्षण अभियंता श्री संदीप गुप्ता, कार्यकारी अभियंता श्री रजिंदर कुमार और पार्षद श्री सुखदीप सिंह ढिल्लों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मोहिंदर भगत ने महाराजा रणजीत सिंह वॉर म्यूज़ियम और रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय का किया दौरा
Next Article Punjab News: लक्ष्य आधारित अभियान से पंजाब का GST आधार बढ़ा, 2 वर्षों में 79,000 से अधिक नए करदाता शामिल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.