Jalandhar से कुछ इस तरह नजर आया साल का आखिरी चंद्रग्रहण, देखें तस्वीरें

जालंधर, ENS: चंद्रग्रहण एक अद्भुत खगोलीय घटना का पूरा देश गवाह बना। रात करीब 9:58 बजे चंद्रग्रहण शुरू हुआ और 8 सितंबर की देर रात 1:26 बजे समाप्त हो गया। 82 मिनट की यह अद्भुत घटना देश के अधिकांश हिस्सों से देखी गई। यह चंद्रग्रहण भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखाई दिया, इसलिए इसके प्रति लोगों का उत्साह भी बरकरार रहा। साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण अब खत्म हो चुका है और चंद्रमा सूर्य की छाया से पूरी तरह से बाहर आ चुका है। वहीं जालंधर से कुछ तस्वीरें भी सामने आई है।

जिसमें चंद्रग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दरअसल, इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखने के लिए देर रात तक लोग जगे रहे। वहीं पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच में लूनरएक्लिस देखने आई रिया भट्टाचार्य ने कहा, “यह पहली बार है जब मैंने पूर्ण चंद्रग्रहण देखा है। ब्लड मून ऐसी घटनाओं में से एक है जिसके बारे में मैंने रिसर्च की है और सुनी है। यह लाइव अनुभव बहुत रोमांचक है।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *