Punjab News: आज इतने बजे होगी Cabinet Meeting, CM Mann होंगे शामिल

Written by

in

मोहालीः पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण बैठक आज 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास स्थान पर होगी। इस बैठक में कई बड़े और अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश की वर्तमान स्थिति और बाढ़ संकट को ध्यान में रखते हुए यह बैठक और भी अधिक महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री भगवंत मान इस समय अस्पताल में इलाजरत हैं और अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। मुख्यमंत्री मान ने संदेश भेजा है। लोगों की सेवा करना मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

बीमारी से जूझने के बावजूद, मैं पंजाब के लोगों के लिए हर पल उपलब्ध हूं। वे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे और फैसलों में अपनी भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब में बाढ़ संकट के दौरान राहत कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। अस्पताल से ही वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि लोगों की सेवा करना उनकी प्राथमिकता है और वे किसी भी हालत में अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटेंगे। आपको यह भी बताना जरूरी है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पिछले शुक्रवार को स्वास्थ्य खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सीएम मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी सेहत खराब होने के कारण शुक्रवार शाम को होने वाली कैबिनेट बैठक स्थगित कर दी गई थी। इस बैठक में प्रदेश में बाढ़ की स्थिति के कारण राहत कार्यों में तेजी लाने पर चर्चा की जानी थी। पंजाब कैबिनेट की यह बैठक ऐसे समय में बुलाई गई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब के दौरे पर आने वाले हैं। वे सीधे गुरदासपुर जाएंगे। उम्मीद है कि वे इस दौरान श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर का भी दौरा कर सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *