CM Mann का हाल जानने अस्पताल पहुंचे Chief Minister Nayab Saini, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे और पंजाब के सीएम भगवंत मान से मुलाकात की। सैनी ने मान के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में बाढ़ के हालातों की जानकारी ली और कहा कि बाढ़ के चलते उत्पन्न हुए हालात में हरियाणा पंजाब के साथ खड़ा है। सैनी ने पंजाब सीएम को हर संभव सहयोग का भी भरोसा दिया और कहा कि हरियाणा सरकार और प्रत्येक हरियाणावासी संकट की इस घड़ी में पंजाब के साथ है। मुख्यमंत्री ने पंजाब के इस स्थिति से जल्द उबरने और पंजाब सीएम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

सीएम भगवंत मान और सीएम नायब सैनी के बीच 20 मिनट महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब में बाढ़ के हालातों की भी जानकारी ली। उन्होंने सीएम मान को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि बाढ़ के चलते उत्पन्न हुए हालात में हरियाणा पंजाब के साथ खड़ा है। उन्होंने पंजाब के बाढ़ की स्थिति से उबरने और सीएम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। दरअसल, सीएम मान की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि अब उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है लेकिन अभी वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अस्पताल के मुताबिक मुख्यमंत्री को धड़कन धीमी होने और कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था।

2 सितंबर को सीएम भगवंत मान ने बाढ़ से प्रभावित फिरोजपुर का दौरा किया था। इसके बाद 3 सितंबर रात को उनकी तबीयत बिगड़ गई। 4 सितंबर को सुबह आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल उनसे मिलने चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर पहुंचे। इसके बाद सीएम ने केजरीवाल के साथ पंजाब के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के दौरे का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया। 5 सितंबर शाम को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी तबीयत खराब होने की वजह से शुक्रवार शाम को रखी कैबिनेट मीटिंग को भी स्थगित करना पड़ा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *