Punjab News: तेज रफ्तार थार की चपेट में आने से डॉक्टर की पत्नी की मौत

Written by

in

एसएएस नगरः मोहाली के लांडरां चौक के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब लांडरां चौक के पास क्लिनिक चलाने वाले डॉ. जगदीश लाल की पत्नी मनदीप कौर अपने पालतू कुत्ते को सैर करवाने के गई हुई थी। इसी दौरान एक तेज़ रफ्तार थार चालक ने अचानक गाड़ी मनदीप कौर की ओर मोड़ दी।

जिसके कारण तेज़ रफ्तार थार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने जब उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 53 वर्षीय मनदीप कौर के एक लड़का और एक लड़की हैं, जो फिलहाल गहरे सदमे में हैं। इस मामले में थाना सोहाना की पुलिस ने थार चालक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *