Punjab News: पटाखा फटने से 10 वर्षीय बच्चा झुलसा, हालत गंभीर

कपूरथलाः जिले के गांव मुस्कवेद में पटाखा फटने से 10 वर्षीय बच्चे का चेहरा झुलसने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसाार बच्चा घर के बाहर पटाखे चला रहा था। इस दौरान एक पटाखा अचानक जोर से चल गया और घटना में बच्चे का चेहरा झुलस गया। बच्चे को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बच्चे की पहचान 10 वर्षीय सुखवीर पुत्र तरसेम सिंह के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए इलाज शुरू कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार सहित पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग पटाखों से होने वाले खतरों को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने कहा कि बच्चे का मुंह बुरी तरह झुलस चुका है और अभी लगातार उसकी देखरेख की जा रही है, वहीं सुखवीर की माता ने बताया कि आज बेटा घर के बाहर खेल रहा था तभी वह दुकान से पटाखा खरीदकर लाया और उन्हें चलाने लगा। अचानक पटाखा हाथ में ही फट गया, जिससे पूरी आग उसके चेहरे पर लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *