Punjab News: PM Modi के दौरे को लेकर कैबिनेट मंत्री Aman Arora का आया बयान, देखें वीडियो

पठानकोटः पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार से अपना हक मांग रहे हैं, इसमें कोई राजनीति नहीं है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आप सरकार और आप पार्टी का एक ही उद्देश्य है कि लोगों को अच्छी शिक्षा और अच्छा स्वास्थ्य मिले और यही हमारी ज़िम्मेदारी है। हमारा ध्यान इन्हीं दोनों कार्यों पर रहता है। जिले में पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक की देखरेख में स्वास्थ्य और शिक्षा, दोनों ही कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं।

इस अवसर पर उनके साथ पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक और आप पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में ज़िले के कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अभी तक बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हैं और आज उनका स्वागत करने के लिए विशेष रूप से वह आए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पीएम मोदी से एक ही विनती है कि पंजाब हर तरह की लड़ाई में अग्रणी रहकर अपनी भूमिका निभाता आया है।

चाहे देश के बंटवारे का समय हो, चाहे अनाज उत्पादन का समय हो, चाहे आतंकवाद का समय हो, पंजाब हमेशा अग्रणी रहा है और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आज हमें उम्मीद है कि हमने उनसे 60 हज़ार करोड़ रुपये का पैकेज मांगा है, अगर वो आज इसकी घोषणा करते हैं तो ये पंजाब के लिए बहुत अच्छी बात होगी। उन्होंने कहा कि आज पंजाब का हर व्यक्ति केंद्र सरकार को टैक्स दे रहा है और हम केंद्र सरकार से अपने हक का पैसा मांग रहे हैं, इसे हक की लड़ाई ही कहा जा सकता है, ये राजनीति नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *