Jalandhar News: पूर्व मुख्यमंत्री की हत्या के दोषी जगतार हवारा कोर्ट में हुए पेश, देखें Live

जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा को भोगपुर केस को लेकर आज जालंधर कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट में पेशी के बाद जगतार तारा को कड़ी सुरक्षा में वापिस ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार 9 अक्टूबर को इस केस में सुनवाई होगी। जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह चढ़दी कलां में है।

फोन पर जानकारी देते जगतार सिंह हवारा के वकील KS Hundal बताया कि 2009 में जालंधर देहात थाना भोगपुर में 2009 में तारा के खिलाफ प्रोविजन एक्ट के तहत फंडिंग ओर आर्म एक्ट का मामला दर्ज किया गया था ।जिसे लेकर आज जगतार सिंह तारा को कोर्ट में पेश किया गया। हवारा के वकील ने कहा कि अदालत ने 313 के तहत आज बयान दर्ज किए है। उन्होंने ने बताया कि अगली पेशी 9 अक्टूबर को इस केस में सुनवाई के दौरान बहस होगी।

उन्होंने पंजाब के आई बाढ़ को लेकर बात करते हुए इस समय सभी इकट्ठे होकर पंजाबियों की मदद करें। उन्होंने लोगों को एक बार फिर से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने दिल्ली के आगे हाथ ना फैलाने की अपील की है। वहीं हवारा की पेशी को लेकर उनके साथी ने बताया कि बीते दिन पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा बीते दिन पंजाब दौरे पर आए और 1600 करोड़ रुपए का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पैसे से पंजाब के हालात सुधर नहीं सकते, हालांकि कुछ राहत मिल सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *