Punjab News: बदमाशों ने व्यक्ति पर चलाई गोलियां, कार को लगाई आग, देखें वीडियो

कपूरथलाः सबडिवीजन भुलत्थ के गांव हमीरा में पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने एक इनोवा गाड़ी को आग लगा दी और 3 राउंड फायरिंग भी की। फायरिंग दौरान एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया है। घायल की पहचान जसवंत सिंह वासी गांव हमीरा के रूप में हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से 3 खोल बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में मंगलवार शाम भी नई कचहरी के नजदीक झड़प हुई थी, जिसमें तेजधार हथियारों से कुछ युवकों ने हमला किया था।

जानकारी मुताबिक, पहले देर शाम कपूरथला में हुए झगडे़ के बाद देर रात लगभग 10 बजे गांव में कुछ अज्ञात हमलावर आए और उन्होंने घर के बाहर खड़ी इनोवा कार को आग लगा दी। इनोवा को आग लगने और शोर सुनकर कार मालिक जसवंत सिंह जब घर के बाहर आया तो हमलावरों ने उसपर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली जसवंत सिंह की बाजू में लगने से वह घायल हो गया।

परिजनों ने घायल जसवंत सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां, तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजन घायल को जालंधर के निजी अस्पातल में ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *