Aishwarya के बाद अब पति अभिषेक पहुंचे Delhi Highcourt, जानें पूरा मामला

Written by

in

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा और नाम, फोटो, आवाज और परफॉर्मेंस का गलत इस्तेमाल होने पर रोक लगाने के लिए उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि यदि अभिषेक की टीम स्पेसिफिक URL लिंक नहीं देती तो गूगल को आदेश देकर इस तरह की कंटेंट हटाए जा सकते हैं। कोर्ट ने यह साफ कह दिया है कि आदेश सभी प्लेटफॉर्म यूट्यूब, अमेजॉन, फ्लिपकॉर्ट आदि के लिए एक साथ नहीं दिया जा सकता। हर डिफेंडेंट के अनुसार, हिसाब अलग होगा। अभिषेक के वकील प्रवीण आनंद ने कहा है कि जरुरी जानकारी आज ही वह कोर्ट को देंगे। इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट दोपहर 2:30 बजे सुनवाई करेगा।

ऐश्वर्या की तस्वीरें गलत तरीके से हुई इस्तेमाल

ऐश्वर्या राय भी दिल्ली हाईकोर्ट में पहुंची थी। कुछ वेबसाइट पर उनकी इजाजत के बिना तस्वीरें और नाम का बिजनेस के लिए इस्तेमाल हो रहा है। ऐश्वर्या राय के वकील ने कोर्ट को इन वेबसाइट्स और कंटेट के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा कई कुछ वेबसाइट पर ऐश्वर्या राय के वॉलपेपर और फोटो जैसे कंटेट डाले गए हैं। इन तस्वीरों वाली टी-शर्ट्स भी बेची जा रही है। ऐश्वर्या और अभिषेक की अगर बात करें तो दोनों बॉलीवुड के जाने-माने कपल हैं। उनकी लव स्टोरी भी काफी चर्चा में रही थी। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने कुछ समय एक-दूसरे को डेट करने के बाद 20 अप्रैल 2007 में शादी कर ली थी। दोनों की शादी काफी ग्रैंड लेवल पर हुई थी और हर तरफ उनकी शादी के चर्चे भी हुए थे। ऐश्वर्या और अभिषेक की लव स्टोरी फिल्म गुरु के सेट से शुरु हुई थी। इसके बाद दोनों ने धूम 2 में भी काम किया। यहां से उनका रिश्ता और मजबूत हुआ और उन्होंने आगे चलकर शादी करने का फैसला किया। दोनों एक बेटी के पेरेंट्स है। ऐश्वर्या अपना पूरा ध्यान बेटी पर देती हैं और अक्सर आराध्या भी मां ऐश्वर्या के साथ नजर आती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *